बीकानेर: पेड़ हटाने के दौरान हादसा, कुई धंसने से पलटी JCB; ऑपरेटर घायल

post 483 (1)

बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के चक 1 पीएलएम सहनीवाला में शनिवार को आई तेज आंधी के बाद गिरे पेड़ को हटाने के दौरान एक जेसीबी मशीन हादसे का शिकार हो गई। पेड़ हटाने पहुंची जेसीबी घर के पास बनी कुई (गड्ढेनुमा संरचना) के धंसने से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ऑपरेटर घायल हो गया।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, जेसीबी पेड़ हटाने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान मशीन घर के पास स्थित कुई के ऊपर चढ़ गई, जो अचानक धंस गई। इससे जेसीबी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में ऑपरेटर राकेश पुत्र रतिराम निवासी हंसेरा घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घायल को तत्काल लूणकरणसर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।