बीकानेर: युवक के साथ मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप, तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। हंदा थाना क्षेत्र के टोकला गांव में एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी लूटने और मोबाइल तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी दिनेश पुत्र रामस्वरूप ने रिपोर्ट दी कि 1 मई को सुबह करीब 9 बजे टोकला गांव में जगदीश, कालूराम और राकेश पुत्र सोनाराम ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसका कैमरा तोड़ दिया, जेब से करीब 7 हजार रुपये निकाल लिए और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।