बीकानेर: 51 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

post 747 (1)

बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र के बांधा गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 51 वर्षीय हनुमानाराम जाट के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ताराचंद जाट ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका उपचार चल रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय हनुमानाराम घर पर अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

You may have missed