बीकानेर: 49 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

post 1940 (1)

बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र के सवाईसर गांव में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को सवाईसर निवासी पटवारी उर्फ चंदरू राम (49), पुत्र गड्डी देवी नायक, ने अपने घर पर पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले किसी प्रकार की आशंका या तनाव के संकेत नहीं मिले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।