बीकानेर: कुंड में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत 

post 80 (1)

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की पानी की कुंड में डूबने से मौत हो गई। घटना इंदपालसर बड़ा गांव की रोही की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय नारायणराम जाट, पुत्र मोहनराम, अपने खेत में बनी कुंड में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे का बताया जा रहा है।

मृतक के छोटे भाई मांगीलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार नारायणराम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed