बीकानेर: 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

post 36 (1)

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान श्रवण (22) पुत्र नैन, निवासी रूड़िया, तहसील भोपालगढ़, जिला जोधपुर के रूप में हुई है। मृतक के भाई शेर सिंह पुत्र चैन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि श्रवण ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पूगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

You may have missed