बीकानेर: जोहड़ में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

post 62 (1)

बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में जोहड़ (कच्चे तालाब) में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पांचवीं कक्षा का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार जैतपुर निवासी ओमप्रकाश नायक का 10 वर्षीय पुत्र सूर्य बुधवार को स्कूल से घर लौटने के बाद शाम को खेलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने रिश्तेदारों व ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद रातभर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

गुरुवार को गांव के जोहड़ के पास सूर्य की चप्पलें मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने जोहड़ में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया।

परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जंहा चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।