दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

1

दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

बीकानेर। दिनदहाड़े बाइक सवार की आंखों में मिर्च डालकर लूट का प्रयास करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंंगानगर के रावला मंडी क्षेत्र की है। जहां पर रावला-रोजड़ी रोड पर दिनदहाड़े एक बाइक सवार से लूट का प्रयास किया गया। चार युवकों ने बाइक सवार कश्मीर सिंह की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास विफल रहा। स्कॉर्पियो सवार लोगों की मदद से चारों संदिग्धों को पकड़ लिया गया और उन्हें रावला पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह अपनी बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान चार युवकों ने उन्हें रोका और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। कश्मीर सिंह ने शोर मचाया और वह बाइक से गिरने से बाल-बाल बचे। घटना के समय पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया। उनकी मदद से चारों संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद भीड़ ने आरोपियों की पिटाई भी की। बताया गया है कि इन संदिग्धों में एक नाबालिग भी शामिल है।