बीकानेर: कैंपर सवार बदमाशों का घर पर हमला:युवक को कुचलने का प्रयास, नकदी-मोबाइल छीनने का भी आरोप

4

बीकानेर: कैंपर सवार बदमाशों का घर पर हमला:युवक को कुचलने का प्रयास, नकदी-मोबाइल छीनने का भी आरोप

बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के तेजरासर गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर पर कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ा, वाहन क्षतिग्रस्त किए, युवक को कुचलने का प्रयास किया और मारपीट भी की। इस दौरान मोबाइल और नकदी छीनने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि तेजरासर निवासी बलराम जाखड़ ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 12 मई की रात करीब 9:15 बजे रामस्वरूप गाट , सीताराम गाट और रामपाल गाट कैंपर गाड़ी में बलराम के घर पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ दिया और बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। बलराम के बाहर आने पर आरोपी रामस्वरूप गाट ने उस पर कैंपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन बलराम बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

You may have missed