विदेश से भेजे पैसे देने आए परिचित ने महिला के साथ की छेड़छाड़ और अभद्रता, मामला दर्ज
विदेश से भेजे पैसे देने आए परिचित ने महिला के साथ की छेड़छाड़ और अभद्रता, मामला दर्ज
बीकानेर। विदेश से घर खर्च के लिए अपने परिचित द्वारा भेजे गए पैसे देने आए परिचित द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता के अनुसार उसका पति विदेश में काम करता है और उसने अपने एक परिचित के माध्यम से पैसे भिजवाए थे। जब वह परिचित रकम देने उसके घर पहुंचा, तो उसने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील हरकतें कीं, आपत्तिजनक बातें कहीं और मोबाइल से वीडियो भी बना लिए।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा। जब महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई और पति ने आरोपी से सवाल किए, तो आरोपी ने पति को विदेश में झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।