अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांसें

post 187 (1)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को 30 अप्रैल को गंभीर हालत में लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार बताया गया, लेकिन बाद में उन्होंने अस्पताल से छुट्टी लिए बिना घर लौटने का फैसला किया।

परिवार और निजी जीवन:-

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं, जो भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

शिक्षा और व्यवसाय:-

प्रतीक यादव ने अपनी उच्च शिक्षा ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से प्राप्त की थी। उन्होंने राजनीति से दूरी बनाए रखी और रियल एस्टेट व फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय रहे। लखनऊ में उनका ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम काफी चर्चित था।

समाजसेवा में भी सक्रिय:-

व्यवसाय के साथ-साथ प्रतीक यादव समाजसेवा से भी जुड़े रहे। उन्होंने ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था के माध्यम से बेसहारा जानवरों, खासकर कुत्तों के इलाज, देखभाल और रेस्क्यू का कार्य किया। उनके इस प्रयास को लखनऊ में सराहनीय माना जाता था।