खाजूवाला पंचायत समिति में आज विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की अध्यक्षता में होगी जनसुनवाई

100418896

खाजूवाला, पंचायत समिति खाजूवाला क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को 11 बजे पंचायत समिति परिसर, खाजूवाला में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल करेंगे।
विकास अधिकारी गोपाराम ने बताया कि 4 अगस्त 2026 को 11 बजे पंचायत समिति परिसर, खाजूवाला में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल उपस्थित रहेंगे। जनसुनवाई में पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान आमजन, सार्वजनिक एवं विकास संबंधी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनसुनवाई का लाभ उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुँचाकर उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझावों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष प्रशांत सिहाग ने बताया कि खाजूवाला ने सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर जनसुनवाई को सफल बनाने का आग्रह किया है।

You may have missed