बीकानेर : शहर के इस थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

4

बीकानेर : शहर के इस थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना क्षेत्र के भीनासर स्थित जवाहर स्कूल के पास की है, जहां मकान में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामरतन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद गंगाशहर पुलिस मय टीम के साथ मौके पर पहुंची और खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार शोएब, राजकुमार खडग़ावत टीम को मौके पर बुलाकर शव को नीचे उतारकर एंबुलेंस के जरिए शव को पीबीएम अस्पताल के लिए रवाना किया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

You may have missed