बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

post 1848 (1)

बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान चरकड़ा निवासी संपतलाल नायक के रूप में हुई है, जो एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की है, जब वह इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया गया। मामले में फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना दुर्घटना थी या अन्य किसी कारण से हुई।

You may have missed