IMD Alert: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने इन 3 जिलों में जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

post 1835 (1)

जयपुर। राजस्थान में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट लेने के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए चूरू, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट वाले जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, वहीं आसपास के क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

सतर्क रहने की अपील:-

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

25 अप्रैल से बढ़ेगा असर:-

मौसम विभाग के मुताबिक, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल से प्रदेश में मौसम बदलाव शुरू होगा। 26 से 29 अप्रैल के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने 24 अप्रेल को ही 3 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।