Gold Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानें आज की नई कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है।। घरेलू वायदा बाजार में सोना कमजोर रुख के साथ लाल निशान पर कारोबार करता नजर आया। MCX पर शुरुआती ट्रेडिंग में सोने का भाव 986 रुपये गिरकर 1,50,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
डॉलर मजबूत, सोने पर दबाव:-
ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है। डॉलर के मजबूत होने का सीधा असर सोने पर पड़ा है और इसमें बिकवाली देखने को मिल रही है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट:-
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम भी फिसले हैं। MCX पर चांदी 1748 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,765 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
वैश्विक बाजार में भी कमजोरी:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। COMEX पर सोना 0.70 फीसदी (33 डॉलर) टूटकर 4,691 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.43 फीसदी गिरकर 4,673.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी का वैश्विक हाल:-
वैश्विक स्तर पर चांदी भी दबाव में रही। COMEX पर चांदी 0.68 फीसदी (0.52 डॉलर) गिरकर 75.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची, जबकि स्पॉट सिल्वर 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 75.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।
कच्चे तेल में हल्की तेजी:-
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। WTI Crude Oil 0.16 फीसदी बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा, वहीं Brent Crude 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 105.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।