बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से महिला की मौत

post 1676 (1)

बीकानेर: सेरूणा थाना क्षेत्र के सांवरसर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।

मृतका के पति कानाराम पुत्र भगवानाराम, निवासी सांवरसर के अनुसार 20 अप्रैल की शाम उसकी 32 वर्षीय पत्नी ममता खेत पर गई थी। इसी दौरान डिग्गी के पास अचानक पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरी। डिग्गी में पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना पर तहसीलदार सुरजीत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed