Gold Silver Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी फिसले; जानें आज की नई कीमतें

post 1632 (1)

Gold Silver Rate Today: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार में दोनों धातुएं लाल निशान में कारोबार करती दिखीं। मजबूत अमेरिकी डॉलर और मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा।

एमसीएक्स पर सोना फिसला:-

Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 213 रुपये टूटकर 1,53,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी में भी तेज गिरावट:-

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी 0.66 फीसदी यानी 1,713 रुपये गिरकर 2,56,106 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

वैश्विक बाजार में भी कमजोरी:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव नजर आया। COMEX पर सोने का भाव 0.33 फीसदी गिरकर 4,813.10 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 4,793.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वहीं, चांदी की कीमतों में भी कमजोरी बनी रही। कॉमेक्स पर चांदी 1.33 फीसदी गिरकर 79.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची, जबकि स्पॉट सिल्वर 78.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

कच्चे तेल में हल्की नरमी:-

कच्चे तेल की कीमतों में भी मंगलवार सुबह हल्की गिरावट दर्ज की गई। WTI क्रूड 1.08 फीसदी गिरकर 88.48 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.69 फीसदी टूटकर 94.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

हालांकि, अमेरिका-ईरान के बीच जारी अनिश्चितता के चलते तेल बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसका असर आगे कीमतों पर देखने को मिल सकता है।