राजस्थान में 17 खाद्य उत्पाद अनसेफ घोषित, खरीदने से बचने की सलाह

जयपुर। राजस्थान खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने हाल ही में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में 17 उत्पादों को अनसेफ (स्वास्थ्य के लिए हानिकारक) पाए जाने पर राज्यभर में इनके वितरण, बिक्री और प्रदर्शन पर दो माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई अप्रैल 2026 में विभिन्न जिलों से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि संबंधित खाद्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत पुनः जांच के लिए अपील का अवसर दिया गया था। हालांकि, रेफरल लैब से रिपोर्ट अनसेफ आने के बाद निर्धारित अवधि में अपील नहीं करने पर इन उत्पादों को बाजार से वापस (रिकॉल) करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आमजन से अपील की गई है कि वे इन उत्पादों की खरीद और उपयोग से बचें, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। साथ ही, अन्य राज्यों में निर्मित उत्पादों के मामलों में संबंधित राज्यों के खाद्य सुरक्षा विभाग को भी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।
प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की सूची:
1- केसर बाटी
निर्माता : रस रसना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर
2- चाय
निर्माता : शिव शक्ति टी ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल
3- शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी
निर्माता : नगद नारायण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीकानेर
4- हल्दी
फर्म : श्री साई मसाले वाला भरतपुर
5- रोस्टेड चना
निर्माता : आरके कम्पनी गुरुग्राम, हरियाणा
6- नमकीन तीखा मीठा मिक्स
निर्माता : बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड, राऊ पीथमपुर लिंक रोड, इंदौर
7- घी
निर्माता : आरडी इंडस्ट्रीज, जींद हरियाणा
8- घी
निर्माता : गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड पानीपत, हरियाणा
9- घी
निर्माता : कृष्णा फूड प्रोडक्शन, झज्जर, हरियाणा
10- घी
निर्माता : धेनुश्री डेयरी प्रोडक्ट्स लूणी, जोधपुर
11- घी
निर्माता : प्रथम ट्रेडिंग कंपनी भिवानी, हरियाणा
12- घी
निर्माता : मारुति एग्रो इंडस्ट्रीज मुक्तसर, पंजाब
13- घी
निर्माता : प्रगति फूड प्रोडक्ट्स भिवानी, हरियाणा
14- घी : 15 लीटर, 500 मिली, 200 मिली, 01 लीटर
निर्माता : श्याम मिल्क फूड प्रोडक्शंस, पाली
15- घी : 500 मिलीलीटर जार
निर्माता फर्म – राम फ़ूड प्रोडक्ट, हिसार (हरियाणा)
16- घी :
निर्माता : गिरधर मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड, जलपर, जिला पानीपत (हरियाणा)।