बीकानेर: कीटनाशक स्प्रे से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

post 1516 (1)

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ऊपनी गांव में खेत में कीटनाशक का स्प्रे करने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतका के पिता मांगीलाल जाट, निवासी बिग्गाबास रामसरा, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री अपने परिवार के साथ ऊपनी की रोही स्थित कृषि कुएं पर रहती थी। सोमवार को महिला ने खेत में कीटनाशक का छिड़काव किया, जिसके बाद रात में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

परिजन उसे गंभीर हालत में अलसुबह उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच संबंधित थानाधिकारी द्वारा की जा रही है।

You may have missed