खाजूवाला: मोबाइल नहीं देने से नाराज युवक ने खाया जहर, पढ़े पूरी खबर

post 1498 (1)

खाजूवाला थाना क्षेत्र के 26 बीडी गांव में एक युवक द्वारा जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय सुमीत नायक ने घर पर मोबाइल फोन देने से मना करने पर आवेश में आकर खेत में बनी ढाणी में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में खाजूवाला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फ़िलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed