आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय खाजूवाला में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

post 1446 (1)

खाजूवाला, आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय खाजूवाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार गेदर ने बताया कि आदर्श विद्या मन्दिर खाजूवाला मे प्रतिभा सम्मान समारोह सत्र 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों के रूप में श्याम लाल भाई साहब, रामधन बिश्नोई, नरेंद्र भार्गव एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमारी बिश्नोई तहसीलदार खाजूवाला, मुख्य अतिथि राय साहब डेलू, समाज सेवी एवं सेवानिवृति वरिष्ठ अध्यापक तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सुनिता चोटिया, सहायक प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला रहे।

अतिथि एवं अभिभावकों की मौजूदगी में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा एवं स्थानीय परीक्षा में अव्वल रहने वाले भैया- बहिनों को अतिथियों के द्वारा सम्मान में प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और साथ में विद्यालय के कर्मचारियों, आचार्य एवं आचार्यों को विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा सम्मान के रूप में प्रतिक चिन्ह दिया।