बीकानेर: आपको भी करना है इन ट्रेनों में सफर तो ये खबर है आपके लिए जरूरी

5

बीकानेर: आपको भी करना है इन ट्रेनों में सफर तो ये खबर है आपके लिए जरूरी

बीकानेर। जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस कारण 23 और 24 मई को बीकानेर से होकर गुजरने वाली कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों के रूट बदले हैं, जबकि कुछ को आंशिक रूप से रद्द व देरी से संचालित होंगी। आंशिक रद्दीकरण के तहत गाड़ी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को केवल बीकानेर तक ही चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14721, जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर के बजाय बीकानेर से अपनी यात्रा शुरू करेगी। वहीं, मार्ग परिवर्तन के कारण गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश, 14707 हनुमानगढ़-दादर और 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस अब फलौदी, लालगढ़ और बीकानेर होकर संचालित होंगी। इसके अलावा 22632 बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित मार्ग के बजाय रतनगढ़, चूरू और सीकर होकर चलेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेनों में 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस करीब 2 घंटे और 12468 जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट तक रेगुलेट रहेगी। सीनियर डीसीएम भूपेश यादव ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर से पहले ‘एनटीईएस’ या रेल कनेक्ट ऐप पर लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें।