खाजूवाला : 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 1354 (1)

खाजूवाला, सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला के वार्ड नंबर 5 स्थित कैलाश पुरी कॉलोनी में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय आकाश दीप ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत खाजूवाला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में परिजनों से घटना की जानकारी ली।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही है।

You may have missed