बीकानेर: खेत में कीटनाशक छिड़काव से 15 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत
बीकानेर: खेत में कीटनाशक छिड़काव से 15 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत
Bikaner News : बीकानेर, छतरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक छिड़काव के दौरान 15 वर्षीय बालिका की मौत का दुखद मामला सामने आया है।
मृतका के पिता, जगदीश पुत्र मनीराम (चक 4 केडब्ल्यूएम, जाति कुम्हार), ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनकी पुत्री मनीषा खेत में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। तभी कीटनाशक स्प्रे चढऩे से मनीषा की मौत हो गयी।
पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब हादसे की जांच कर रही है।