बीकानेर: देशनोक दर्शन जा रहे चार दोस्तों की कार पलटी, चालक की इलाज के दौरान मौत

post 943

बीकानेर: देशनोक दर्शन जा रहे चार दोस्तों की कार पलटी, चालक की इलाज के दौरान मौत

Bikaner News: बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ से देशनोक करणी माता के दर्शन के लिए जा रहे चार मित्रों की कार गीगासर रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक भैरूलाल ओझा (बिग्गा निवासी) को आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कार इस दुर्घटना में आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल कार के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणोंं की जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।