सरकारी स्कूल में टीचर फंदे पर झूला, पेड़ पर लटक रहा था शव, सुसाइड नोट भी मिला

10

सरकारी स्कूल में टीचर फंदे पर झूला, पेड़ पर लटक रहा था शव, सुसाइड नोट भी मिला
जोधपुर। सरकारी स्कूल में आज (बुधवार) सुबह टीचर ने सुसाइड कर लिया। शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। इसकी जांच की जा रही है। मामला जोधपुर जिला मुख्यालय से करीब 54 किमी दूर कापरड़ा थाना क्षेत्र के कुड़ गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का है। करौली के रहने वाले थे कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता डूडी ने बताया- मुंशीलाल सैनी (52) कुड़ गांव के सरकारी स्कूल में तैनात थे। वह करौली के हिंडौन सिटी के रहने वाले थे। आज सुबह करीब 8 बजे ग्रामीण से हादसे की सूचना मिली थी। कापरड़ा थाने के एएसआई मनोहर सिंह की टीम और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारकर पीपाड़ सिटी के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सुसाइड नोट की होगी जांच थानाधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है। सुसाइड के कारणों को लेकर अभी साफ कुछ नहीं कहा जा सकता। टीचर का परिवार करौली रहता है। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके पीपाड़ पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।