Indian Railway: रेलवन ऐप से जनरल टिकट बुकिंग पर 3% की छूट, 14 जनवरी से लागू होगा ऑफर

post 927

Indian Railway: रेलवन ऐप से जनरल टिकट बुकिंग पर 3% की छूट, 14 जनवरी से लागू होगा ऑफर

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवन (RailOne) एप के माध्यम से अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया है। यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक छह महीने के लिए लागू रहेगी।

रेल मंत्रालय ने मंगलवार (30 दिसंबर) को सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) को आवश्यक सॉफ्टवेयर अपडेट के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट केवल R-वॉलेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग सहित किसी भी डिजिटल पेमेंट मोड से भुगतान करने पर यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल रेलवन एप पर R-वॉलेट से भुगतान करने पर पहले से ही 3 प्रतिशत कैशबैक मिलता है, जो जारी रहेगा। नई व्यवस्था के तहत डिजिटल पेमेंट पर सीधे 3 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इसका मतलब है कि R-वॉलेट से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को कुल 6 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष डिस्काउंट सिर्फ रेलवन एप पर ही उपलब्ध होगा। अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या वेबसाइट से जनरल टिकट बुक करने पर यह सुविधा लागू नहीं होगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को आधिकारिक रेलवन एप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना और टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करना है।