Gold Silver Prices Today: होली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में तेज हलचल, जानिए क्या हैं आज के भाव

post 904 (1)

Gold Silver Prices Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया। शुरुआती सत्र में MCX एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.53 फीसदी यानी 851 रुपये की बढ़त के साथ 1,62,376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण सोने में लगातार तेजी बनी हुई है। निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बनाकर गोल्ड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

चांदी में जोरदार तेजी:-

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखी जा रही है।। घरेलू वायदा बाजार में चांदी भी बढ़त के साथ कारोबार करती दिखी। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2.03 फीसदी या 5,390 रुपये चढ़कर 2,70,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।

वैश्विक बाजार में सोना मजबूत:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। COMEX पर सोने का वायदा भाव 1.15 फीसदी या 59.20 डॉलर बढ़कर 5,193.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं स्पॉट गोल्ड 0.85 फीसदी या 43.49 डॉलर की तेजी के साथ 5,183.85 डॉलर प्रति औंस पर बना रहा।

वैश्विक बाजार में चांदी भी चमकी:-

चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी मजबूती दर्ज की गई। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.84 फीसदी या 1.97 डॉलर की बढ़त के साथ 85.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं सिल्वर स्पॉट 1.79 फीसदी या 1.50 डॉलर चढ़कर 85.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

You may have missed