राजस्थान: त्योहार के चलते बढ़ी RTE आवेदन की अंतिम तिथि, अब 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

post 905 (1)

राजस्थान: आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने अब आवेदन की डेडलाइन 10 मार्च तक कर दी है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 मार्च निर्धारित थी, लेकिन बीच में त्योहार के चलते कई अभिभावक समय पर आवेदन नहीं कर सके।

इसी को देखते हुए विभाग ने अभिभावकों को राहत देते हुए आवेदन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। तिथि आगे बढ़ने के कारण अब प्रवेश के लिए लॉटरी 12 मार्च को आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत 13 दिनों में करीब 5 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे योजना के प्रति अभिभावकों की बढ़ती रुचि साफ नजर आ रही है।

You may have missed