29 दिसंबर सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
29 दिसंबर सोमवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
29 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को सफलता मिलेगी और किसे सावधान रहना होगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृषभ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्र व संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात लाभ के नए रास्ते खोलेगी।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।
कर्क राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण है। कार्य क्षेत्र में बड़ा निर्णय लेने का समय है। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, पर मित्रों व सहयोगियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: दूधिया
- उपाय: शिव जी को दूध अर्पित करें।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने से व्यापार में लाभ मिलेगा। नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य और बाहर भ्रमण के योग हैं।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है। परिवार में माहौल आपके अनुकूल नहीं रहेगा।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: आसमानी
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला राशि
आज स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। कार्य विशेष के लिए विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: गुलाबी
- उपाय: माता लक्ष्मी का पूजन करें।
वृश्चिक राशि
आज किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं, पर काम में रुकावट आएगी। वाणी पर संयम रखें।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पुराने साथी से मिलना होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग मिलेगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
मकर राशि
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में नया मेहमान आएगा।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य और मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: बैंगनी
- उपाय: शिव जी का अभिषेक करें।
मीन राशि
आज जिस कार्य में प्रयासरत हैं, उसमें बाधा आ सकती है। विरोधी वर्ग परेशान कर सकता है। सहयोगियों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।