बीकानेर: ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

post 894

बीकानेर: ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Bikaner News: बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गए। मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटड़ा निवासी ईमीराम नायक की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव गजनेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे में घायल दो अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां धर्माराम नायक की भी मौत हो गई। उनका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। तीसरा घायल युवक सूरज कुमार नायक का इलाज पीबीएम अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर परिजनों को सूचना दी तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

You may have missed