खाजूवाला में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

1

खाजूवाला में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

खाजूवाला। कमरे में सो रहे युवक की लोहे के पाइप से सिर फोड़कर हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले वह अपने 2 परिचितों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी शराब पार्टी में हुई कहासुनी के बाद उसकी हत्या की गई है। वारदात के दौरान युवक नींद में था। उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार किया गया और वह बिस्तर पर ही ढेर हो गया। मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 18 KJD का है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और FSL टीम ने कमरे की जांच की है। घटना की सूचना के बाद खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशिक्षु आरपीएस एवं थानाधिकारी रोहित चौधरी, सीओ अमरजीत चावला तथा सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खाजूवाला थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रोहित चौधरी ने बताया- जगदीश नायक की हत्या की सूचना मिली थी। यहां पहुंचे और मामले की जांच की है। बीकानेर से डॉग स्क्वॉड और FSL की टीमों को भी सूचना दी है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि सीयासर चौगान के चक 18 केजेड़ी फांटा स्थित सीसी ब्लॉक फैक्ट्री में जगदीश नायक और उसके साथ 2 लोग और थे। तीनों शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बाद में जब जगदीश नायक कमरे में सो रहा था, तब उस पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।