खाजूवाला: खेत में काम करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया किसान, करंट लगने से मौत

post 235

खाजूवाला: खेत में काम करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया किसान, करंट लगने से मौत

बीकानेर: खेत में कार्य करते समय करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। यह घटना खाजूवाला क्षेत्र के गांव 7 पीएचएम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत में पाइपलाइन बदलने का कार्य कर रहा था, तभी खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव 7 पीएचएम निवासी 60 वर्षीय रामलाल मेघवाल पुत्र रामायण के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास के किसानों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।