शहर में इस जगह कबाड़खाने में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, टैंक-बैटरियां और अन्य केमिकल पदार्थ जलकर राख

post 829 (1)

शहर में इस जगह कबाड़खाने में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, टैंक-बैटरियां और अन्य केमिकल पदार्थ जलकर राख

Rajasthan News: जोधपुर, कायलाना रोड क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कबाड़खाने में अचानक भीषण आग लग गई। बबलू कबाड़ी के नाम से संचालित यह कबाड़खाना पिछले कई वर्षों से चल रहा था। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार उठता नजर आया।

कबाड़खाने में बड़ी मात्रा में पुरानी गाड़ियां, लोहे का स्क्रैप, वाहन पार्ट्स और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोगों को कई तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। आशंका जताई जा रही है कि कबाड़ में मौजूद पुराने वाहनों के फ्यूल टैंक, बैटरियां और केमिकल पदार्थों के कारण ये धमाके हुए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और अग्निशमन विभाग की 8 से 10 दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

हालांकि आग में कबाड़खाने में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों और दुकानों को भी अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।