खाजूवाला: कोहरे के चलते हुआ भीषण सड़क हादसा, एक साथ भिड़े तीन वाहन, पांच घायल

खाजूवाला: कोहरे के चलते हुआ भीषण सड़क हादसा, एक साथ भिड़े तीन वाहन, पांच घायल

खाजूवाला: खाजूवाला-दंतोर सड़क मार्ग पर सियासर के पास कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक कार और बस के बीच टक्कर के बाद कार ट्रैक्टर-ट्रॉले से भी टकरा गई।

हादसे में कार और बस दोनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं। इस सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हुए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाजूवाला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और कोहरे से जुड़े जोखिमों को लेकर अधिकारियों ने ड्राइवरों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Scroll to Top