आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन

1004081979


खाजूवाला | Rkhabar


आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर उपखण्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया तथा अपनी मांगों को मनवाने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सरकार को भेजे गये ज्ञापन में लिखा कि एक जुलाई से लगातार कार्यकर्त्ताओं का कार्य बहिष्कार चल रहा है तथा 7 जुलाई के बाद से आंगनबाउ़ी सेन्टरों पर तालाबंदी चल रही है, इसके बावजूद भी सरकार हमारी मांगों को सुन नहीं रही है। उपखण्ड कार्यालय के समक्ष जमकर केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि हम अपना हक मांग रही हैं ना कि कोई भीख मांग रही है। ज्ञापन लिखा कि कार्यकर्त्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित कर्मचारी घोषित करने किया जाये, न्यूनत्तम मानदेय बढ़ाकर कम से कम 26 हजार रूपये किया जाये, ग्रेज्युट आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के 10 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें सुपरवाईजर का दर्जा दिया जाये। लाईट एवं गैस कनैक्शन विभाग द्वारा भरवाना, मानेदय 1 से 10 तारीख के बीच करवाया जमा करवाना, राज्य एवं केन्द्र सरकार दोनों का एक साथ मानेदय जमा करवाये, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं पर अन्य किसी विभाग का कार्यभार ना सौंपा जाये। विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश विद्यालय के समान दिया जाये आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन के बाद उपखण्ड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया।

You may have missed