फोन कर बुलाया, युवती को बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी; मामला दर्ज

फोन कर बुलाया, युवती को बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी; मामला दर्ज

फोन कर बुलाया, युवती को बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी; मामला दर्ज

नोखा | Rkhabar

बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर फोन कर बुलाने, नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने, कई दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, 27 जून को आरोपी ने जरूरी बात करने के बहाने उसे नोखा की राठी स्कूल के पास बुलाया। वहां से आरोपी उसे कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई।

युवती का आरोप है कि होश आने पर वह कोटा के एक किराए के मकान में थी, जहां आरोपी ने कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया और लगातार धमकाया जाता रहा।

पीड़िता ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि 7 जुलाई को आरोपी उसे नोखा रेलवे स्टेशन के पास छोड़ गया और किसी को घटना की जानकारी देने पर अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed