08 जुलाई बुधवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन

08 जुलाई 2026 राशिफल: ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, बुधवार का दिन करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। आषाढ़ कृष्ण पक्ष में ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण कई राशियों के रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं, जबकि कुछ लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत होगी। सिंह राशि के जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, वहीं वृश्चिक राशि वालों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।
मेष राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा, लेकिन नए निवेश में जल्दबाजी न करें। परिवार से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 2
वृषभ राशि
कामकाज में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां खुद संभालें। व्यापार विस्तार के योग हैं। स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान दें।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 1
मिथुन राशि
विद्यार्थियों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आय-व्यय में संतुलन रखें और गोपनीय बातें साझा करने से बचें।
- शुभ रंग: मैरून
- शुभ अंक: 3
कर्क राशि
नए काम या व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। सम्मान बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में बातचीत के दौरान संयम रखें।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 5
सिंह राशि
नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। कारोबार से जुड़े रुके कार्य पूरे होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाणी में संयम बरतें।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 1
कन्या राशि
पुरानी योजनाओं से लाभ मिलेगा। जरूरी काम समय पर पूरे करें। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 5
तुला राशि
योजना बनाकर काम करें। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। उधार से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और विवादों से बचें।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग हैं। जीवनशैली में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 7
धनु राशि
व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और परिवार के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 7
मकर राशि
काम का दबाव बढ़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में मांगलिक कार्य की चर्चा से खुशियां आएंगी।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 9
कुंभ राशि
राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में राहत के संकेत हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 9
मीन राशि
कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 2
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।