Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट; जानें आज की नई कीमतें

post 126 (1)

Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता होकर 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 100 रुपये टूटकर 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 1,10,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट:-

सोने के साथ-साथ चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

एमसीएक्स पर भी नरमी:-

घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी रही। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह करीब 11 बजे 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 76 रुपये या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,47,302 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 0.23 फीसदी या 553 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,857 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों घटे सोने के दाम?

डॉलर में मजबूती के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बन रह रहा है। वहीं, इस साल के आखिर तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद, अमेरिका के मजबूत रोजगार और महंगाई के आंकड़े तथा 2025 में आई तेज रैली के बाद कई निवेशकों ने मुनाफावसूली की है। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया का मानना है कि अगस्त-सितंबर के दौरान सोने और चांदी में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है।

वैश्विक बाजार का हाल:-

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोना 40.30 डॉलर की बढ़त के साथ 4,166 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट गोल्ड 19.41 डॉलर की गिरावट के साथ 4,157.53 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वहीं कॉमेक्स पर चांदी 1.15 डॉलर की बढ़त के साथ 62.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 61.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।