पुलिस-प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, इस हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्तियों पर चलेगा पीला पंजा

8

पुलिस-प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, इस हिस्ट्रीशीटर की अवैध संपत्तियों पर चलेगा पीला पंजा

कोटा जिले में फायरिंग की कई वारदातों में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद गिरफ्तार हुए आदिल की गुंडागर्दी से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। सांगोद तहसील प्रशासन ने अमृतखेड़ी गांव में अतिक्रमण कर बनाए गए मकान पर नोटिस चस्पा कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था, जो अब समाप्त हो चुका है। ऐसे में कार्रवाई कभी भी शुरू की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि सांगोद थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा को पुलिस ने 11 जनवरी को मोड़क क्षेत्र में क्रॉस फायरिंग के बाद गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस ने आदिल के आपराधिक नेटवर्क और अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पड़ताल शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि आदिल ने कई स्थानों पर अवैध कब्जे कर संपत्तियां खड़ी कर रखी हैं।