बीकानेर: पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

बीकानेर

बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा 26 जून की रात करीब 10 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बीठनोक निवासी महबूब खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता माजी खां सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।