LPG Cylinder: शादी समारोहों के लिए अब आसानी से मिलेंगे सिलेंडर, सरकार ने पाबंदी हटाई; होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत

post 906 (1)

जयपुर। केंद्र सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण पर लगी पाबंदी हटा दी है। इस फैसले के बाद होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसाय और शादी समारोहों के लिए अब आवश्यकता अनुसार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इससे बाजार में कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर बनी परेशानियों के दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर लागू प्रतिबंध समाप्त कर दिया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने में पहले जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पहले शादी समारोहों और अन्य बड़े आयोजनों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर लेने हेतु जिला रसद अधिकारी के यहां आवेदन कर स्टॉक रिलीज करवाना पड़ता था, जिसके बाद ही सीमित संख्या में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते थे। अब यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और उपभोक्ताओं को सीधे आपूर्ति मिल सकेगी।

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के नए एलपीजी कनेक्शन पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी और इसमें किसी तरह की राहत नहीं दी गई है।

राजस्थान में वर्तमान में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करीब 3,141 रुपए में मिल रहा है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।