बीकानेर: 33 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

post 895 (1)

बीकानेर। श्रीकोलायत, हदां थाना क्षेत्र के नान्दड़ा गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। खेत में पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नान्दड़ा निवासी चतुरगिरि (33) पुत्र किशनगिरि ने अपने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मृतक के भाई अखुगिरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।