बीकानेर: बस की टक्कर से युवक की मौत; चालक के खिलाफ मामला दर्ज

post 869 (1)

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा एनएच-11 पर नोरंगदेसर रोही स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां एक बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक के भाई ओमप्रकाश मेघवाल ने नापासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान बस ने उसके भाई को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।