बीकानेर: सीढ़ियों से गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर: नोखा, सीढ़ियों से गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना 17 जून की रात की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में जाट धर्मशाला के सामने नोखा निवासी लिछमणराम पुत्र श्रवणराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि, उसका 22 वर्षीय चचेरा भाई मामराज 17 जून की रात को सीढिय़ों से गिर गया, जिसके कारण मामराज के सिर में गंभीर चोट आई। उसे नोखा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।