बीकानेर: पुलिस की कार्रवाई, 45 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद; आरोपी फरार

post 758 (1)

बीकानेर। कालू थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 पव्वे देशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम पंचायत के पीछे एक आम रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लिए खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को अपनी ओर आते देख आरोपी थैला वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला।

पुलिस ने मौके पर छोड़े गए थैले की तलाशी ली, जिसमें 45 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान कालू निवासी जीवणसिंह के रूप में की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान जारी है तथा गश्त बढ़ा दी गई है।