बीकानेर: सीढ़ियों से गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

post 753 (1)

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के हिमटसर गांव में एक दर्दनाक हादसे में सीढ़ियों से गिरने के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार हिमटसर निवासी 70 वर्षीय धुंडी देवी पत्नी स्वर्गीय भोलाराम प्रजापत को आंखों से कम दिखाई देता था। बुधवार रात वह घर की छत पर सो रही थीं। देर रात किसी कारणवश नीचे उतरते दौरान अंधेरे और कम दिखाई देने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से गिर गईं।

हादसे में गंभीर रूप से घायल धुंडी देवी को परिजन तत्काल नोखा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके पति का पूर्व में ही निधन हो चुका है।