खाजूवाला, श्री कृष्ण गोशाला में हर अमावस्या और पूणिमा को गोमाता सवामणी का प्रसाद बना खिलाया जाता है। श्री कृष्ण गो महिला मण्डल खाजूवाला शारदा बंसल ने बताया कि गौमाता के पुनीत कार्यो में गो महिला मंडल सतत क्रियाशील है। जिसके चलते बुधवार को भी महिला मंडल की महिलाओं ने अमावस्या के मौके पर सवामणी खिलाई।
बंसल ने बताया कि गो सेवा से आत्मीय शगुन मिलता है। हम सब मृत्यलोक में निवास कर रहे हैं मृत्युलोक में ही कर्मशील बनने और जीव जगत के कल्याण कार्य में सहयोगी बनने का अवसर उसे ही सुलभ होता है जिस पर प्रभु कृपा की अथाह कृपा होती है। इसी प्रेरणा से महिला मंडल भी निरंतर काम कर रहा है।