बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

post 695 (1)

बीकानेर। बज्जू उपखंड क्षेत्र के गोगड़ीयावाला गांव में रविवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय जेठू सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नारायणसर, गोगड़ीयावाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को किसी कारणवश करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किस परिस्थिति में करंट की चपेट में आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।